फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति के रंगों पर ठिठक गईं निगाहें, कैमरे में कैद कीं झांकियां

विज्ञापन
विज्ञापन

मनु शर्मा/रतन कटोच

विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। खराब मौसम के बीच हल्की बूंदाबांदी। मनाली के माल रोड पर लोक वाद्य यंत्रों की धुनों से जुगलबंदी कर लोकनृत्य करते महिला और पुरुष कलाकार। देश भर से मनाली पहुंचे 26 सांस्कृतिक दलों और 119 स्थानीय महिला मंडलों की झांकियों को देखने वाली हर नजर इसी नजारे पर ठिठक गई। देखते ही देखते माल रोड पर लोक संस्कृति के सारे रंग उतर आए। दर्शकदीर्घा में हजारों पर्यटक और स्थानीय लोग इस पल को कैमरों में कैद करने लग गए। मौका था आठवें राष्ट्र स्तरीय विंटर कानिर्वाल के आगाज का।

119 महिल मंडलों की ओर से निकाली गई झांकियों में करीब 1800 महिलाओं ने भाग लिया। 26 सांस्कृतिक दलों में करीब 600 प्रतिभागियों ने अलग-अलग थीम पर झांकी निकाली। बिजली बोर्ड की ओर से चलाई जा रही सौभाग्य योजना की झांकी प्रस्तुत की। एसडीएम मनाली एवं विंटर कार्निवाल उत्सव के उपाध्यक्ष रमन घरसंगी ने कहा कि कार्निवाल में जम्मू, पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश व असम सहित 26 सांस्कृतिक दल भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



झांकी में इन महिला मंडलों ने लिया हिस्सा
मनाली। विंटर कार्निवाल मनाली में महिला मंडल खरोगी, बलसारी, भांडका, जगतसुख, करजां, शुरू, वशिष्ठ, सियाल, अलेउ, चिचोगा, नथान, शनाग, ढुंगरी, शलिंगचा, प्रीणी, छियाल, नसोगी, बराण, मनाली गांव, रायसन, भाटग्रां, भनारा, मनसारी, गायत्री जगतसुख, कौशल, छनाला, भोष, बाणू, सोयल, गोजरा, गधेरनी, चरानग, कुलंग, फलाईन, पारसा, गजां, शामिनाला, सजला, धमसू, सरसेई, खखनाल, रूआड, पलचान ने हिस्सा लिया। साथ ही 18 मील, बजगाडी, बगाणी, झोल, अरछंडी, काईस, चकलाडी, जटेड, लिंगन, सिमसा, बडाग्रां, कन्याल, छाकी, धामा, बश्कोला, महिली, बंदरोल, जोला, तंदला, कमसारी, बैंची, जोला, मलोगी, धमसू, रियाडा, छियाल, दशाल, शामंग, फोलल, डेफरी, कलाथ, मझाच, पनग्रां, पूजन, मशाड, बरोन, रूंगा, शिमली, नेरी, डोभा, हिमरी, रेगिन, शलीण, शुरू, पराडी, गधेरनी, गुमिधार, रामपुर, पिछलीहार व 17 मील के महिला मंडलों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें