फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों के लिए विलेन बन रही शिमला में पार्किंग किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर की पार्किंगों में एक गाड़ी पार्क करने के लिए एक फीट जगह भी उपलब्ध नहीं है। शहर में करीब 80 हजार वाहन पंजीकृत हैं जबकि मौजूदा समय में महज 3168 वाहनों के लिए ही पार्किंग उपलब्ध है। करीब 5000 सरकारी वाहन भी शहर में मौजूद हैं। पर्याप्त पार्किंग के अभाव में शहर के लोगों को अपनी गाड़ियां सड़कों पर खड़ी करनी पड़ रही हैं। हफ्ते में एक आध बार सड़कों पर खड़ी गाड़ियों के चालान हो जाते हैं। पुलिस भी जानती है कि पार्किंग सुविधा उपलब्ध न होने के कारण सड़क पर गाड़ियां खड़ी करना लोगों की मजबूरी है। बाहरी क्षेत्रों से आने वाले सैलानियों को भी शिमला में कार पार्किंग के लिए जूझना पड़ रहा है।
एक के बाद एक सरकारें बदलती रही लेकिन शिमला शहर में पार्किंग की किल्लत का समाधान नहीं हो पाया। मौजूदा समय में हालात इतने गंभीर है कि पार्किंग की किल्लत का असर पर्यटन कारोबार पर पड़ने लगा है। 31 दिसंबर को शहर में सैलानियों की आमद बढ़ने पर दोपहर में ही सभी कार पार्किंग पैक हो गई। शाम के समय शिमला पहुंचने वाले सैलानियों को 3 से 4 किलोमीटर दूर खुली सड़कों पर गाड़ियां पार्क करनी पड़ी। परिवार के साथ आए बहुत से टूरिस्ट तो पार्किंग न मिलने के कारण बिना रुके लौट गए। लौटे पर्यटक दोबारा शिमला का रुख करें इसकी संभावना कम ही है, परेशानी झेल कर लौटे पर्यटक अपने परिजनों, संबंधियों और दोस्तों को भी शिमला न जाने की हिदायत देंगे। ऐसे में शिमला के पर्यटन कारोबारी को आने वाले सालों में भारी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शिमला शहर में पंजीकृत कुल वाहन - 80 हजार
सरकारी वाहनों की संख्या लगभग - 5 हजार
---
रोड साइड पार्किंग - 9, क्षमता 1100
नगर निगम की ओर से संचालित पार्किंग - 22, क्षमता 568
बीओटी आधार पर चल रही पार्किंग - 3, क्षमता - 1200
ओल्ड बस स्टैंड, आईएसबीटी और रेलवे पार्किंग - क्षमता - 300
शहर में उपलब्ध कुल पार्किंग - 3168
---
700 वाहनों की टूटीकंडी क्रॉसिंग पार्किंग निर्माणाधीन
शहर के प्रवेश द्वार पर टूटीकंडी क्रॉसिंग के पास पर्यटन विभाग की बड़ी पार्किंग निर्माणाधीन है। करीब 700 वाहनों की क्षमता वाली यह पार्किंग जून 2018 में बन कर तैयार होनी है। इसके अलावा बीओटी आधार पर विकासनगर में 174 वाहन क्षमता की एक अन्य पार्किंग बन रही है, इसी साल यह पार्किंग भी बनकर तैयार हो जाएगी।
---
कार पार्किंग के इंटरनेशनल स्टैंडर्ड
2.5 मीटर चौड़ाई (लगभग 7.9 फीट)
4.8 मीटर लंबाई (लगभग 16 फीट)
(गाड़ियों के दरवाजे खोलने और गाड़ी मोड़ने के लिए जरूरी जगह के अनुरूप)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें