फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की बाबा से मुलाकात के बाद एसएचओ समेत 18 पुलिसवालों के तबादले

Tue, 09 May 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सोलन में रामलोक मंदिर के संचालक बाबा अमरदेव और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के दो हफ्ते के भीतर ही कंडाघाट थाने के कर्मचारियों पर गाज गिर गई है। एसपी सोलन ने कंडाघाट के एसएचओ दलीप सिंह समेत 18 पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया है।
विज्ञापन


एसआई संदीप कुमार को एचएचओ कंडाघाट लगाया गया है। चूंकि, रविवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अस्पताल जाकर बाबा अमरदेव से मुलाकात की थी। ऐसे में इस कार्रवाई को उस मुलाकात के असर के रूप में देखा जा रहा है।

जिन पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है, उनमें एसआई जोगिंदर सिंह को आईओ पीएस सोलन से टीटीआर सोलन, एएसआई मदनलाल को पीएस कंडाघाट से पीएस सोलन, एएसआई देवराज को पीएस सोलन से पीएस कंडाघाट, हेड कांस्टेबल मोहिंदर सिंह को पीएस कंडाघाट से पुलिस पोस्ट भोजनगर, आत्मा राम को पीएस सोलन से पीएस कंडाघाट,
विज्ञापन


मेहर चंद को पीएस कंडाघाट से पुलिस पोस्ट सपरून, हरि राम को पीपी सपरून से पीपी डगशाई, भूपिंदर कुमार को पीएस कंडाघाट और एचएचसी सुंदर लाल को पीएस कंडाघाट से पीएस सोलन लगाया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

इन जवानों का भी हुआ तबादला

कांस्टेबल नीलकमल को पीएस सोलन से जीडी पीएस सोलन, जितेंद्र कुमार को पुलिस पोस्ट सपरून से पीएस कंडाघाट, एचएचसी मोहन दत्त को पीएस कंडाघाट से पीएस सोलन, कांस्टेबल अनूप कुमार को कंडाघाट से धरमपुर, सुनील कुमार को धरमपुर से कंडाघाट, कृष्ण चंद को जीएस पीएस कंडाघाट से एमसी पीएस कंडाघाट और अमित कुमार को सोलन से कंडाघाट लगाया गया है।

बता दें कि सोलन के साधुपुल स्थित रामलोक मंदिर में 26 अप्रैल को बाबा अमरदेव और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों के कई लोग बुरी तरह घायल हुए थे। इस विवाद में बाबा भी घायल हो गए थे।

हालांकि इसके बाद कई गांवों के लोगों ने 27 अप्रैल को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर बाबा के खिलाफ  प्रदर्शन किया था। इस दौरान ग्रामीणों ने कार्यकारी उपायुक्त संदीप नेगी को ज्ञापन सौंपा और बाबा के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें