फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiratpur Manali Fourlane: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बनेंगे 18 फुटओवर ब्रिज, सुरक्षित होगी आवाजाही

Tue, 22 Oct 2024 09:38 AM IST
Krishan Singh राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

किरतपुर-मनाली फोरलेन निर्माण के बाद लोगों को फोरलेन आर-पार करने में पेश आ रही मुश्किलों को दूर करने के लिए ही फुटओवर ब्रिज बनाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
किरतपुर-मनाली फोरलेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर 14.60 करोड़ रुपये की लागत से 18 फुटओवर ब्रिज बनेंगे। इनमें से कुछ का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जबकि कुछ फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होना बाकी है। फुटओवर ब्रिज बनने से लोगों को पैदल फोरलेन आर-पार करने में आसानी होगी। साथ ही सड़क को पार करते वक्त होने वाले हादसों में भी कमी आएगी और फोरलेन पर यातायात निर्बाध चलता रहेगा।किरतपुर-मनाली फोरलेन निर्माण के बाद लोगों को फोरलेन आर-पार करने में पेश आ रही मुश्किलों को दूर करने के लिए ही फुटओवर ब्रिज बनाए जा रहे हैं। फुटओवर ब्रिज बनने के बाद छोटे बच्चों, बुजुर्गों को फोरलेन आर-पार करने में किसी दूसरे की सहायता की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे आसानी से फोरलेन क्रॉस कर पाएंगे और यातायात भी चलता रहेगा।

विज्ञापन

किरतपुर-मनाली फोरलेन शुरू होने के बाद दिल्ली और चंडीगढ़ से काफी संख्या में पर्यटक वाहन यहां से गुजरते हैं। तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच फोरलेन को आर-पार करना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में अब किरतपुर-मनाली फोरलेन के तहत दो भागों में नौ-नौ जगह फुटओवर ब्रिज बनाए जा रहे हैं। बिलासपुर जिले में तीन, मंडी जिले में 10 और कुल्लू जिले में पांच फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे।

यहां बनेंगे फुटओवर ब्रिज
किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बिलासपुर जिले के तहत मोड़ा, गड़ा और री में फुटओवर ब्रिज बनेंगे। मंडी जिले के तहत नौलखा, कनैड, भौर, जरल, थलौट, औट, टकोली, नगवाईं और डडौर में दो फुटओवर ब्रिज बनेंगे। कुल्लू जिले के तहत भुईंन नजदीक डाइट, भूतनाथ पुल के समीप, रामशिला, कटराईं और ब्राण में बनने वाले फुटओवर ब्रिज जनता को फोरलेन को आर-पार करने में राहत दिलाएंगे।
 

नौ और फुटओवर ब्रिज बनाने का भी प्रस्ताव
किरतपुर-मनाली फोरलेन पर नौ और फुटओवर ब्रिज बनाने प्रस्ताव है। घनी आबादी वाले जगहों पर फुटओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद मंत्रालय को भेजा गया है। यहां से स्वीकृति मिलने के बाद इन फुटओवर ब्रिज बनाने की कवायद भी शुरू होगी।
विज्ञापन

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर 18 फुट ओवर ब्रिज बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इनके बनने से जनता को सहूलियत मिलेगी। यातायात भी सुचारु चलता रहेगा। आम जनता की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए काम किया जा रहा है।-वरुण चारी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई, मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें