फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे के 175 अस्पतालों में मिलेंगी आयुष्मान भारत की सेवाएं : परमार

Fri, 15 Jun 2018 09:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 175 अस्पताल पंजीकृत हैं, जो आयुष्मान भारत-राष्ट्रीय सहायता सुरक्षा मिशन के तहत भी सेवाएं प्रदान करेंगे। 

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य के साथ इस माह होने वाली बैठक में इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लक्ष्यों का निर्धारण किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने यह जानकारी नई दिल्ली में आयुष्मान भारत को लेकर आयोजित कार्यक्रम में दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयुष्मान भारत-राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन (एबी-एनएचपीएम) को आरंभ करने के लिए 20 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गरीबों व जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित होगा आयुष्मान भारत

इस अवसर पर विपिन सिंह परमार ने कहा कि आयुष्मान भारत गरीबों व जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित होगा। इस बारे में सभी उपायुक्तों व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

प्रदेश में इस योजना के कार्यान्वयन माड्यूल के बारे में वीडियो कांफ्रेंसिंग करवाकर विचार-विमर्श किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डाटा एंट्री का कार्य प्रगति पर है।

ग्रामीण क्षेत्रों में 237199 परिवारों में से 49507 परिवारों की प्रविष्टि की जा चुकी है जबकि शहरी क्षेत्रों में 41019 परिवारों में से 36998 परिवारों का डाटा सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें