फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू शिमला में डंगा ढहा, कई मकानों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंगनाधार में डंगा ध्वस्त, कई भवनों के गिरने का खतरा
विज्ञापन

लोगों ने नगर निगम और हिमुडा पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप; बोले, चार माह पहले कर दी शिकायत
तिरपाल लगाकर लौट आए निगम निगम के अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम और हिमुडा की लापरवाही से कंगनाधार के दर्जनों परिवारों के आवासों पर संकट खड़ा हो गया है। फेज तीन स्थित सेक्टर पांच में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सामने सोमवार सुबह दो ब्लॉकों का डंगा सीढ़ियों समेत भरभराकर सड़क पर गिर गया।
डंगा गिरने से कंगनाधार जाने वाला रास्ता भी काफी देर तक बंद रहा। इससे ब्लॉक नंबर 15 और 12 में रहने वाले परिवारों को खतरा पैदा हो गया है। कुल चार भवनों के लोग अब डर के साये में जीने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार महीने पहले ही इन डंगों में दरारें आ चुकी थीं। स्थानीय निवासी अमित सूद ने बताया कि इस बारे में बाकायदा नगर निगम को शिकायत की गई। लेकिन नगर निगम ने इसे हिमुडा की कालोनी बताया उधर, हिमुडा इसे एमसी की जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़ता रहा।
विज्ञापन

एक हफ्ते से डंगे से पत्थर गिरने लगे थे। ऐसे में लोगों ने सड़क किनारे से गाड़ियां हटा लीं। सोमवार दोपहर के समय यह डंगा गिर गया। यदि डंगों की मरम्मत समय से होती तो ऐसा नहीं होता। लोगों का कहना है कि निगम जल्द डंगे का निर्माण करवाए ताकि भवनों को खतरा न हो। इलाके में ज्यादातर डंगों की हालत खस्ता है और बारिश में इनके ढहने का खतरा काफी बढ़ गया है।

तिरपाल लगाकर लौटे एमसी अधिकारी
डंगा ढहने की सूचना मिलते ही नगर निगम उप महापौर राकेश शर्मा, निगम अधिकारी और स्थानीय पार्षद रेनु चौहान दोपहर बाद मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने यहां तिरपाल लगाकर फिलहाल बारिश का पानी रिसने से रोक दिया है। लेकिन भवनों का खतरा बरकरार है। स्थानीय लोगों में हिमुडा की कार्यप्रणाली को लेकर गुस्सा है। पार्षद रेनु चौहान ने कहा कि यह निर्माण हिमुडा के अधीन है। हिमुडा को ही इसके जल्द निर्माणकार्य को कहा है।
विज्ञापन


टुटू में पेड़ गिरा, जाखू में गिरा डंगा
बरसात के चलते टुटू में एक मकान के साथ लगता चीड़ का पेड़ गिर गया। इससे मकान के आंगन को नुकसान पहुंचा है। वहीं, जाखू में फाइव बैंच के पास भी मलबा सड़क पर गिर गया। इसे हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें