फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक रोड़ बने सर्कुलर रोड पर जाम का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
लिंक रोड बन रहे सर्कुलर रोड पर जाम का कारण
विज्ञापन

लिंक मार्गों पर भारी वाहन लगा रहे लंबा जाम
स्कूली बच्चों और कर्मचारियाें को हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सर्कुलर रोड को टूटीकंडी बाईपास से जोड़ने वाले लिंक रोड पर चलाए जा रहे भारी वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। न सिर्फ लिंक मार्ग में जाम लग रहा है बल्कि सर्कुलर रोड और मेन रोड पर भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सर्कुलर रोड से टूटीकंडी बाईपास को जोड़ने वाले ये लिंक रोड लोगों के पैदल चलने और छोटे वाहनों विशेषकर एंबुलेंस की आवाजाही के लिए बनाए गए थे लेकिन समय की बचत के लिए इन सड़कों पर भारी वाहन चलाए जा रहे हैं, जिससे सड़क जाम हो रही है। बैम्लोई-कनलोग सड़क पर रेत, बजरी और पत्थर से लदे टिपर दौड़ रहे हैं। 103 टनल से नाभा होते हुए फागली जाने वाले लिंक रोड में पानी के टैंकर चलाए जा रहे हैं, जिससे सड़क जाम हो रही है।
लिंक रोड जाम होने का सबसे अधिक खामियाजा स्कूल और ऑफिस टाइम में स्कूली बच्चों और कर्मचारियों को उठाना पड़ रहा है। हैरत की बात यह है कि यह जानते हुए भी कि इन सड़कों पर जाम के कारण मुख्य सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, पुलिस ने व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान की तलाशी जा रही संभावनाएं : डीएसपी
लिंक रोड पर लग रहे जाम की समस्या के समाधान के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। उपायुक्त के आदेशों पर कुछ सड़कों का सर्वे भी किया गया है। जल्द समस्या का स्थायी समाधान निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें