फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फागली स् कूल में मनाया वार्षिक समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली में शुक्रवार को वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्कूल के मेधावी और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रधानाचार्य रमा चौहान रेटका बतौर मुख्यातिथि शरीक हुईं। वहीं, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पीसी भाटिया विशेष अतिथि के रूप में शरीक हुए। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने स्कूल के करीब 130 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इनमें सूरज और कुसुम ठाकुर को बेस्ट स्टूडेंट का खिताब दिया गया। जबकि गांधी सदन को बेस्ट सदन की ट्रॉफी दी गई। वार्षिक समारोह का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ, इसके बाद गिद्दा, एकल गायन जैसी प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में पहाड़ी नाटी पर छात्र-छात्राओं ने खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम में मंच का संचालन अर्मिला वर्मा ने किया। एनएसएस अधिकारी परमदेव शर्मा ने एनएसएस की उपलब्धियों की जानकारी दी। समारोह में जिला स्तरीय युवा संसद में अव्वल रही स्कूल की 28 सदस्यीय टीम को सम्मानित किया गया। इनमें पूजा, निशा, झलक, साक्षी, कुसुम, सूरज आदि शामिल थे। वहीं, चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस की प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल में चल रहे सात दिवसयीय एनएसएस शिविर का समापन भी किया गया। इसमें एनसीसी अधिकारी परम देव शर्मा ने सप्ताह भर में चलाई गई गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


संजौली कॉलेज में अंग्रेजी विषय पर कार्यशाला
शिमला। संजौली कॉलेज में शुक्रवार से अंग्रेजी विभाग ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। इसमें प्राचार्य डा. दीक्षा मल्होत्रा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर इसका विधिवत शुभारंभ किया। डॉ. मानू जीवन ने मंच का संचालन किया। उन्होंने हरिवंश रॉय बच्चन की कविता का जिक्र किया, जिसमें अभी मीलों चलना है को सुनाया। बीए के छात्रों ने मां पर कविताएं सुनाईं। वहीं अंग्रेजी विभाग के डॉ. दीपक कपरेट, डॉ. शिवानी, डॉ. अनुपमा, डॉ. रक्षा काल्टा, डॉ. आईरीन शर्मा ने अपने विचार रखे। कार्यशाला में कॉलेज के छात्र भाग ले रहे हैं, जिन्हें अंग्रेजी भाषा का सही ज्ञान और व्याकरण की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें