फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रमादित्य, प्रमोद शर्मा और डीएसपी को जारी हुए नोटिस

Wed, 25 Oct 2017 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह और भाजपा उम्मीदवार प्रमोद शर्मा को कारण नोटिस जारी किए गए हैं। नामांकन केंद्र पर निर्धारित संख्या से ज्यादा लोग लाने पर यह कार्रवाई की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहनचंद ठाकुर के निर्देश पर रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम ग्रामीण की ओर से यह नोटिस जारी हुए हैं।
विज्ञापन



इनके अलावा डीएसपी सिटी को भी नोटिस जारी किया गया है, जो नामांकन केंद्रों की सुरक्षा के लिए बतौर नोडल ऑफिसर तैनात किए थे। नियमों के मुताबिक नामांकन केंद्र पर उम्मीदवार के अलावा चार अन्य लोगों को ही साथ आने की अनुमति होती है। नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को सबसे पहले विक्रमादित्य सिंह नामांकन करने पहुंचे थे।

उनके साथ सीएम वीरभद्र सिंह, प्रतिभा सिंह और बहन अपराजिता सिंह मौजूद रहे थे। इनके अलावा नामांकन के समय कुछ करीबी और सीएम सिक्योरिटी में लगे जवान भी एसडीएम शिमला ग्रामीण के कार्यालय में मौजूद थे। इसकी बाकायदा वीडियोग्राफी भी की गई है।
विज्ञापन


वहीं, प्रमोद शर्मा के साथ भी तय संख्या से ज्यादा लोग मौजूद थे। इसीलिए उन्हें भी नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम ग्रामीण भूपेंद्र अत्री ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशा निर्देश पर नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं।

मदन ठाकुर को भी जारी हुआ था नोटिस
इससे पहले कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार मदन मोहन ठाकुर को भी उपायुक्त कार्यालय के भीतर तक रैली लाने पर नोटिस जारी किया जा चुका है। यह नोटिस रिटर्निंग ऑफिसर ज्योति राणा की ओर से जारी किया गया था।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन से पहले ही सभी राजनीतिक दलों को चुनाव संबंधी प्रक्रिया के बारे में अवगत करवा दिया था। इसमें बताया गया था कि कितने लोग नामांकन के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें