फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे में 80 खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
इंदिरा गांधी खेल परिसर में जिला स्तरीय कराटे-शिगोकान गोजू रियु प्रतियोगिता का रविवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें शिगोकान गोजू रियु एसोसिएशन के अध्यक्ष सैनसई दिनेश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एसोसिएशन के प्रधान महासचिव सैनसई पीएस पंवर भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के अंतिम दिन करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें से 80 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीते। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

अंडर-15 से 17 आयु वर्ग में शमयांश शर्मा प्रथम, गोपाल ठाकुर दूसरे और संज्ञा देवा तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-16 से 18 आयु वर्ग में साहिल प्रथम, करण दास दूसरे, रमेश कुमार तीसरे और त्वरित गुप्ता चौथे स्थान पर रहे। अंडर-12 आयु वर्ग में 22 से 29 किलोग्राम में सुजान ठाकुर प्रथम, अभिलाष ठाकुर दूसरे, मुकुल ठाकुर तीसरे और गोविंद चौथे स्थान पर रहे। 30 से 32 किलो ग्राम में द्वियांश ठाकुर प्रथम, पियूष दूसरे, सूर्या सूद तीसरे और सौरभ चौथे स्थान पर रहे। 33 से 38 किलो ग्राम में आतिश प्रथम, ध्रुव पंवर दूसरे, आनंद नेगी तीसरे स्थान ौर हिमांशु चौथे स्थान पर रहे। 38 से 40 किलो ग्राम में ऋजुल पार्थ पहले, जतिन चंदेल दूसरे, कलशांग तीसरे स्थान पर रहे। 40 किलो ग्राम में आयुष प्रथम, सूजल दूसरे, सुनील कुमार तीसरे और पार्थ चौहान चौथे स्थान पर रहे। लड़कियों में अंडर-12 में विशाली प्रथम, मानवी द्वितीय, रक्षा शर्मा तृतीय और आरुषि चौथे स्थान पर रही। 32 से 38 किलोग्राम वर्ग में विदुषी पहले, विशी ठाकुर दूसरे, साना गौतम तीसरे और साभा गौतम चौथे स्थान पर रहीं। 39 किलोग्राम में आरुषि पहले, अंकिता दूसरे, अलिजा तीसरे और कयाती चौथे स्थान पर रही। 42 किलो वर्ग में जीया प्रथम, शिफाली द्वितीय, शिवी ठाकुर तृतीय और अक्षिता ठाकुर ने चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें