रेत भरने के दौरान ढांग गिरने से मजदूर की मौत
मसवासी। पट्टीकलां के मझरा घोसीपुरा के कोसी नदी घाट में रेत निकाल रहे एक मजदूर की ढांग गिरने से मौत हो गई। मजदूर की मौत से खनन धंधेबाजों में हड़कंप मच गया। मजदूर के शव को उठा कर उसके घर पहुंचा दिया। शव जैसे ही घर पहुंचा मजदूर के घर में कोहराम मच गया। घटना से पुलिस अनजान बनी हुई है। मजदूर का शव बिना पोस्टमार्टम किए परिवार को सौंप दिया, परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
मंगलवार की सुबह गांव बन्नाखेड़ा थाना बाजपुर निवासी रामसिंह पुत्र प्रेम चंद्र पट्टीकलां के एक स्टोन क्रेशर संचालक की ट्रैक्टर ट्राली पर बतौर मजदूर रूप काम कर रहा था। पट्टीकलां कोसी मंदिर के सामने मुकंदपुर के निकट वह ट्रैक्टर ट्राली में फावड़े से रेत भर रहा था। अचानक नदी की ढांग भर-भराकर मजदूर के ऊपर गिर गई। जिससे मजदूर की ढांग में दबने से मौत हो गई। मजदूर की मौत से ट्रैक्टर ट्राली में रेत भर रहे अन्य दूरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ढांग के नीचे दबे मजदूर को बाहर निकाल कर उसके घर बन्नाखेड़ा पहुंचा दिया। मजदूर का शव उसके घर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह और थाना प्रभारी सुनील शर्मा ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।