फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम परिणाम वाले स्कूल मुखियाओं की लगी क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में खराब परिणाम देने वाले स्कूलों के प्रमुखों की धर्मशाला में क्लास लगी। वार्षिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा बैठक लेने आए शिक्षा संयुक्त निदेशक प्रशासनिक पंकज शर्मा ने सोमवार को धर्मशाला में कांगड़ा में 51 स्कूल प्रमुखों को तलब कर उनसे कम परिणाम के कारण पूछे। हालांकि, बैठक में स्कूल मुखिया कम परिणाम के संबंध में अपना पक्ष तो सही तरीके से नहीं रख पाए। लेकिन, उन्होंने भविष्य में अच्छे परिणाम देने की बात जरूर कही है। बैठक में हुई चर्चा की कार्यवाही की रिपोर्ट को निदेशक के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को बीएड कॉलेज धर्मशाला में दो सत्रों में बैठक वार्षिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा को लेकर बैठक हुई। इसके पहले सत्र में 43 स्कूल प्रधानाचार्यों को बुलाया गया था, जबकि दूसरे सत्र में नौ स्कूलों के मुख्य अध्यापकों को बुलाया गया था। वहीं खराब परिणाम के संबंध में अधिकतर स्कूल मुखियाओं ने पक्ष रखा है कि उन्होंने नकल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारड़ी और बाथू टिप्परी प्रधानाचार्यों ने तो यहां तक कहा है कि अध्यापक सही तरीके से नहीं पढ़ाते हैं। इसके अलावा सरकारी स्कूलों के अध्यापकों के बच्चों के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने का तर्क भी कई मुखियाओं ने दिया। इससे अध्यापक सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने में ज्यादा ध्यान नहीं देते। वहीं नौ मुख्य अध्यापकों की बैठक में सामने आया कि गणित और अंग्रेजी के कारण ही उनके स्कूल का परिणाम खराब हुआ है। सोमवार को बैठक के बाद अब मंगलवार को संयुक्त निदेशक विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें