फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने में कुछ घंटे मिल रहीं पानी की बूंदें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)।
विज्ञापन

नगर पंचायत कोटखाई में चार माह से लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। लोगों को माह में दो से तीन बार ही कुछ घंटों के लिए पानी मिल रहा है। पानी की सप्लाई ठप होने के कारण कोटखाई के हजारों लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के समक्ष पेयजल सप्लाई नियमित करने की मांग उठाई है। बावजूद इसके समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। लचर व्यवस्था के प्रति लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कोटखाई में सैकड़ों परिवार क्वार्टरों में रहते हैं। एक दर्जन से अधिक ढाबे व दो दर्जन से अधिक दुकानें बाजार में है। बीते चार माह से कोटखाई में पेयजल किल्लत चल रही है। पानी की अनियमित सप्लाई से लोग परेशान हैं। लोगों को दूर-दूर से पेयजल ढोकर लाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी हरीश घाल्टा, वीरेंद्र गुप्ता, रोहन चौहान, राजकुमार शर्मा, ज्ञान जस्टा, विकास नंदा, शुभम सूद, सुनील गुप्ता, अशोक गुप्ता, राकेश सूद, मोहित नंदा ने बताया कि चार माह से कोटखाई में अनियमित पेयजल सप्लाई चल रही है। माह से दो से तीन बार ही पानी मिल रहा है। पेयजल किल्लत के कारण लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। टैंकरों व गाड़ियों में पानी दूर-दूर से ढोकर लाना पड़ रहा है। उन्होंने मांग उठाई कि पानी की सप्लाई सुचारु रूप से बहाल की जाए। उधर, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता हरमेश भाटिया ने बताया कि ठियोग-हाटकोटी सड़क निर्माण के चलते पानी की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार बार-बार पाइपों को तोड़ रहे हैं। विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की डैमेज रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पानी को बहाल करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें