हिमाचल के कांगड़ा जिले में शनिवार को कोरोना के 17 मामले आने से हड़कंप मच गया। इनमें सेना के छह जवान और दो परिवारों के सात सदस्य शामिल हैं। वहीं,बैजनाथ में पिता के अंतिम संस्कार में शामिल एक सैनिक की शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब परिजनों और गांव वालों के सैंपल लिए जाएंगे। कांगड़ा उपमंडल के कुलथी में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित हो गए। इनमें 32 साल की मां, उसका नौ साल का बेटा, छह साल की बेटी और 27 साल का देवर शामिल हैं। योल आर्मी कैंट में क्वारंटीन 25 वर्षीय सेना का जवान, 29 और 38 साल के सेना के दो और जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों नैहरनपुखर के रहने वाले हैं और ढलियारा में संस्थागत क्वारंटीन थे।