फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के 17 पंचायत समूहों में 1688 करोड़ का शिवा प्रोजेक्ट शुरू, किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

Thu, 13 Feb 2020 12:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने 17 पंचायत समूहों में 1688 करोड़ का शिवा प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत सात जिलों में 70 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इसमें किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। सरकार साल 2022 तक प्रदेश के किसानों-बागवानों की आय दोगुना करना चाहती है।  प्रदेश सरकार ने एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की वित्तीय मदद से यह प्रोजेक्ट प्रदेश के उन जिलों में शुरू किया है, जो 1134 करोड़ के बागवानी विकास मिशन के तहत नहीं लाए जा सके हैं।

विज्ञापन


शिवा प्रोजेक्ट के तहत एडीबी की वित्तीय मदद से कांगड़ा, मंडी, ऊना, हमीरपुर बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिले शामिल किए गए हैं। इन जिलों के किसानों-बागवानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराकर फसलों का उत्पादन बढ़ाकर उनकी आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। पायलट प्रोजेक्ट सात जिलों के 28 ब्लॉकों में चलाया जा रहा है। इनके 17 पंचायत समूहों के किसानों को लाभ पहुंचाया जाना है। एक समूह में क्षेत्र के आसपास की करीब 20 से 25 पंचायत क्षेत्रों के किसानों को जोड़ा गया है। सामूहिक तौर इन समूहों के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ पहुंचाया जाना है।

क्या कहते हैं जल शक्ति विभाग मंत्री
जल शक्ति विभाग मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि एडीबी के 1688 करोड़ के प्रोजेक्ट से 28 ब्लॉकों की पंचायतों के 17 क्लस्टरों के किसान-बागवान लाभान्वित होंगे। इन क्लस्टरों में पहले 70 करोड़ का पायलट प्रोजेक्ट चलाया जाना है। इसकी सफलता के बाद अन्य क्षेत्रों में प्रोजेक्ट के कहत काम शुरू किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें