फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिज पर भंडारे की अनुमति देने पर विवादों में फंसे डिप्टी मेयर

Thu, 11 Apr 2019 12:57 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
नगर निगम उपमहापौर राकेश शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

शहर के कोर एरिया रिज मैदान पर भंडारे की अनुमति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम उपमहापौर राकेश शर्मा अनुमति देने को लेकर विवाद में फंस गए हैं। हालांकि उप महापौर का दावा है कि उन्होंने ऐसी कोई अनुमति नहीं दी थी। मंगलवार को रिज मैदान पर कुछ लोगों ने भंडारे का आयोजन किया था। इस बारे में न तो कोई लिखित अनुमति ली गई और न ही मेयर या किसी प्रशासनिक अधिकारी से बात की गई।

विज्ञापन


आयोजन करने वालों का कहना है कि उपमहापौर से इस भंडारे की अनुमति ली है। दोपहर के समय जैसे ही लोगों को भंडारा बंटना शुरू हुआ निगम प्रशासन के पास इसकी शिकायत पहुंच गई। प्रशासन ने आयोजकों से पूछा कि आखिर किसकी अनुमति यहां भंडारा लगाया जा रहा है। इन्होंने बताया कि उप महापौर से इस बारे में बात हो चुकी है। बाद में निगम दफ्तर में इस पर खूब विवाद हुआ। आनन-फानन में आयोजक निगम कार्यालय पहुंचे और लिखित अनुमति मांगी। खाना खराब न हो, इसे देखते हुए इन्हें अनुमति तो मिल गई लेकिन साथ ही भविष्य में ऐसा कोई आयोजन बिना अनुमति न करने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया।

मैंने कोई अनुमति नहीं दी : उप महापौर
कुछ लोग दो तीन दिन पहले दफ्तर में मुझसे मिले थे। इन्होंने मुझे भंडारे में आने का न्योता दिया था। अनुमति को लेकर मैंने साफ कहा था कि मैं मंजूरी नहीं दे सकता। इसके लिए प्रशासन के पास आवेदन करना होगा। लेकिन उन लोगों ने कहा कि वे कई सालों से यहां भंडारा करवा रहे हैं। इससे ज्यादा मेरी कोई बात नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें