जाखू क्षेत्र स्थित सार्वजनिक नलके के सैंपल फेल हो गए हैं। आईजीएमसी की बुधवार को आई रिपोर्ट के अनुसार इस नलके का पानी पीने योग्य नहीं है। पेयजल कंपनी ने जाखू मंदिर के पास लगे इस नलके से आठ अप्रैल को सैंपल भरे थे जिसकी रिपोर्ट अब आई है।