फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर के ऑडियो क्लिप मामले में सरकार ने दिए जांच के आदेश

Sun, 03 Feb 2019 11:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारी का ऑडियो वायरल होने के मामले पर सरकार ने जांच बिठा दी है। शहरी विकास विभाग ने नगर निगम आयुक्त पंकजराय को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा है। आयुक्त संबंधित अधिकारी पर लगे आरोपों की जांच करेंगे और इसकी रिपोर्ट सरकार को देंगे। यह जांच नगर निगम कर्मचारियों की लिखित शिकायत पर की जा रही है।

विज्ञापन


अधिकारी की दो ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद नगर निगम कर्मचारियों का एक गुट शहरी विकास विभाग के अधिकारियों समेत शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से भी मिला था। इन्होंने अधिकारी के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। इसमें नियमों के खिलाफ प्रमोशन लेने, सालों से एक ही पद पर तैनात रहने और किराये जैसे मुद्दों पर निगम की सूचनाएं कारोबारियों को देने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन

हालांकि, यह आरोप कितने सही हैं, इसका पता जांच के बाद चलेगा। कर्मचारियों का एक बड़ा गुट जहां अधिकारी के खिलाफ खड़ा हो गया है, तो कई कर्मचारी और पार्षद अभी भी अधिकारी के साथ हैं। गौरतलब है कि एमसी के सदन में भी इस मामले को लेकर खूब हंगामा हुआ था। इसे लेकर जमकर तू-तू मैं मैं हुई थी।

अफसरों में घमासान, एकसाथ बैठकें तक नहीं
नगर निगम में वरिष्ठ अफसरों के बीच जारी घमासान अब सबके सामने आ गया है। ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद अधिकारियों के बीच गहमागहमी और बढ़ गई है।

हालत यह है कि शहर के विकासकार्यों को लेकर होने वाली निगम की समीक्षा बैठकों में भी अब सभी अधिकारी एकसाथ नहीं बैठ रहे। इस मुद्दे पर पार्षद भी सरकार से जांच की मांग कर चुके हैं। अफसरों के बीच बढ़ती खाई से आने वाले दिनों में घमासान और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें