फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराये पर विवाद जारी, सीएम से फिर मिलने पहुंचे कारोबारी

Thu, 03 Jan 2019 12:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

किराया बढ़ोतरी के फैसले में बदलाव करने के लिए शहर के कारोबारी पूरा जोर लगा रहे हैं। गंज और लोअर बाजार के दर्जनों कारोबारी बुधवार सुबह फिर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने ओकओवर स्थित सीएम आवास पहुंचे। इस बार निगम के पार्षद या व्यापारमंडल के पदाधिकारी इनके साथ नहीं थे।

विज्ञापन


कारोबारियों ने मुख्यमंत्री के सामने अपना पक्ष रखा। कहा कि नगर निगम ने किराया बढ़ाने का फैसला तो ले लिया, लेकिन उन कारोबारियों से पूछा तक नहीं गया जिनपर यह लागू होना है। इन्होंने मांग की कि इस फैसले को रिव्यू किया जाना चाहिए।

फैसला लेने से पहले कारोबारियों का भी पक्ष सुना जाना चाहिए। कुछेक कारोबारियों ने कहा कि आखिर निगम पुरानी दुकानों पर 2001 का लीज एक्ट कैसे लागू कर सकता है। निगम मनमाने तरीके से किराया बढ़ा रहा है। कारोबारियों के अनुसार सीएम ने कहा कि अभी मामला कोर्ट के विचाराधीन है।
विज्ञापन


संभव होगा तो निगम प्रशासन से इस मसले पर चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि सोमवार शाम भी शहर के कारोबारी पार्षद के साथ सीएम से मिले थे। इसमें कारोबारियों ने आयुक्त को हटाने तक की मांग की थी।

किराया बढ़ोतरी पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज
किराया बढ़ोतरी के फैसले को लेकर मेयर कुसुम सदरेट की ओर से हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश की जा चुकी है। वीरवार को प्रदेश हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होगी। कारोबारियों की नजरें कोर्ट के फैसले पर भी टिकी है। ये किराया बढ़ोतरी के फैसले को चुनौती देने की भी तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इस पर कोर्ट के फैसले के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। सरकार भी कोर्ट के फैसले के बाद ही रिव्यू संबंधी विचार कर सकती है।

अब सीएम से मिलेंगे पार्षद
आयुक्त को हटाने की शिकायतों के बीच नगर निगम के पार्षद भी अब सीएम से मिलने की तैयारी कर रहे हैं। इनका कहना है कि सदन में पार्षदों की सहमति के बाद किराया बढ़ा है। ऐसे में निगम आयुक्त को निशाने पर लेना सही नहीं। भाजपा पार्षद आरती चौहान ने कहा कि आयुक्त पंकजराय शहर के विकास के लिए फैसले ले रहे हैं और पार्षद उनके साथ हैं। कारोबारी सिर्फ किराया कम करने के लिए आयुक्त को हटाना चाह रहे हैं।
विज्ञापन


इन बाजारों के किराये पर मचा है घमासान
बाजार नया किराया प्रतिवर्ग फुट में
गंज बाजार, सब्जी मंडी 22 रुपये (गोदाम-7 रुपये)
रामबाजार, लक्कड़ बाजार 35 रुपये (गोदाम-10 रुपये)
उपनगर 22 रुपये (गोदाम-7 रुपये)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें