फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी एक्सरे

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीएमसी में एक्सरे न होने से मरीज भड़के, नारेबाजी
विज्ञापन

घंटों लाइनों में एक्सरे करवाने खड़े मरीजों को दूसरी जगह भेजने से बिगड़ा मामला, प्रबंधन ने मौके पर आकर संभाली स्थिति
फार्म लेने के कई घंटे बाद कहा, यहां नहीं होंगे एक्सरे
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। आईजीएमसी में हालात बद से बद्तर होते जा रहे हैं। मरीजों को सुविधा देने के नाम पर यहां पर केवल औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। सबसे अधिक परेशानी एक्सरे करवाने आने वाले मरीजों को होती है। यहां मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए घंटों लाइनों में खड़े रहना पड़ता है। मंगलवार को मरीजों की सब्र का बांध टूट गया। मरीजों और तामीरदारों ने यहां आईजीएमसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही प्रबंधन से एक्सरे सुविधा दुरुस्त करने का आग्रह किया ताकि लोगों को घंटों लाइनों में खड़े न होना पड़ा।
आईजीएमसी में मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब सैकड़ों मरीज घंटों से लाइनों में एक्सरे करवाने के लिए खड़े थे। यहां तैनात स्टाफ ने इमरजेंसी के अलावा रुटीन के मरीजों के एक्सरे फार्म भी ले लिए थे। काफी देर तक भी एक्सरे न होने की बात जाननी चाही तो यहां तैनात स्टाफ ने दो टूक जवाब दिया कि यहां पर केवल इमरजेंसी एक्सरे होते हैं। इस पर वहां खड़े दो युवक मरीज भड़क उठे। उन्होंने कहा कि जब टेस्ट पुराने भवन में होने थे तो फार्म क्यों लिए ? इसके बाद दोनों ने वहां पर जमकर बवाल मचाया। उधर, एक्सरे में तैनात स्टाफ ने जब मरीजों के भड़कने और पब्लिक की भीड़ इकट्ठी होते देखी तो स्टाफ ने डरकर विभागाध्यक्ष को इसकी सूचना दी। स्टाफ के लोगों ने प्रशासन तक भी यह सूचना पहुंचा दी थी। इसके बाद मरीज प्रबंधन के पास पहुंचे, जहां शिकायत सुनने के बाद टेस्ट करवाए गए।
विज्ञापन


मरीजों के करवा दिए हैं टेस्ट
अस्पताल में एक्सरे को लेकर मरीजों को परेशानी आई थी। शिकायत मिलने के बाद मरीजों के एक्सरे करवा दिए गए है। लोगों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. जनक राज - वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी

विभागाध्यक्ष भी पहुंच गए इमरजेंसी
एक्सरे मुर्दाबाद के नारे लगने और स्टाफ द्वारा लोगों की भीड़ उमड़ने की शिकायत मिलने के बाद रेडियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष भी बिगड़ते हालात को सुधारने के लिए इमरजेंसी पहुंचे। लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। विभागाध्यक्ष का कहना था कि यहां पर केवल इमरजेंसी मरीजों के एक्सरे होते हैं। रुटीन और इंडोर पेशेंट के टेस्ट पुरानी भवन स्थित एक्सरे रूम में ही होेंगे। लेकिन यह बात केवल वहां तैनात स्टाफ और अन्य लोगों को ही समझ आई। मरीज वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें