फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी जब भी आते हैं, जुमला छोड़ जाते हैं : विक्रमादित्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रधानमंत्री जब भी हिमाचल आते हैं तो एक नया जुमला छोड़ कर चले जाते हैं। प्रदेश की वीरभद्र सरकार भाजपा को नहीं, प्रदेश की जनता को हिसाब देगी। प्रदेश सरकार द्वारा जनता को पाई पाई का हिसाब दिया जाएगा। यह बात युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा द्वारा हिसाब मांगे हिमाचल अभियान पर कही है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश की वीरभद्र सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में एक समान विकास किया है। कांग्रेस सरकार की ओर से पांच साल में किए गए रिकार्डतोड़ विकास कार्यों के दम पर कांग्रेस चुनावी मैदान में उतर रही है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसे घर से सौतेला व्यवहार किया। जब-जब भी मोदी ने हिमाचल का दौरा किया, वह खाली हाथ आए। मोदी ने जो बिलासपुर में एम्स और ऊना में आईआईआईटी का शिलान्यास किया और कंदरोड़ी में स्टील उद्योग का उद्घाटन किया, ये सब पूर्व की यूपीए सरकार के समय के प्रस्ताव थे। विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा के केंद्रीय नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें हिमाचल आकर कांग्रेस से हिसाब मांगने को कोई हक नहीं है। चुनाव से पहले भाजपा नेताओं के हालात को देखते हुए उनके केंद्रीय नेता हिमाचल में सैर करने आ रहे हैं।
विज्ञापन

राहुल की रैली होगी मोदी को करारा जवाब
प्रदेश युवा कांग्रेस युवा अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मंडी में होने वाली रैली से मोदी को करारा जवाब मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस की दिशा और दशा राहुल गांधी तय करेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनावी तैयारियों में कांग्रेस जुटी है और जिन क्षेत्रों में खामियां हैं, उन्हें जल्द दूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। युकां अध्यक्ष ने कहा कि मंडी में राहुल गांधी की रैली होनी है। उसके बाद प्रदेश के कई क्षेत्रों में केंद्रीय नेताओं की रैलियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान जिसे भी टिकट देगा, उसी प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए युवा कांग्रेस काम करेगी।
विज्ञापन










विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें