फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 हजार फीट ऊंचा बारालाचा दर्रा बहाल, मनाली-लेह मार्ग पर जल्द दौड़ेंगे वाहन

Wed, 05 Jun 2019 08:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 छह महीने से बंद मनाली-लेह सामरिक मार्ग दो दिन बाद बहाल हो जाएगा। 485 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा के बाद अब 15000 फीट ऊंचे बारालाचा दर्रा से भी बर्फ को हटा दिया गया है। 

विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का दावा है कि दो दिन बाद इस रूट पर सेना के वाहनों की आवाजाही शुरू होगी। बीआरओ ने अनौपचारिक तौर पर लेह-हिमाचल की सीमा को आपस में जोड़ दिया है लेकिन सड़क से पूरी तरह बर्फ  नहीं हटाया जा सका है। 

विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
दो दिन बाद ही इस मार्ग के खुलने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इसके बाद सबसे पहले बाहंग और दालंग ट्रांजिट कैंप से सेना के वाहनों को लेह की तरफ  रवाना किया जाएगा।

पहले दिन किसी भी निजी वाहन को आवाजाही की इजाजत नहीं दी जाएगी। पिछले साल 18 मई को मनाली-लेह मार्ग खुल गया था जबकि 23 मई से एचआरटीसी की बस सेवा शुरू हुई।

इस बार पिछले साल की तुलना मनाली-लेह मार्ग करीब 20 दिन देरी से खुलने जा रहा है। हजारों सैलानी मार्ग खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को बीआरओ के महा निदेशक ने भी बारालाचा दर्रे का दौरा कर बर्फ  हटाने के काम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें