फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में किराये के भवनों में चल रहे 16 873 आंगनबाड़ी केंद्र

Mon, 26 Aug 2019 06:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत प्रदेश में चल रहे कुल 18,925 आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में से 16,873 केंद्रों के पास अपने भवन नहीं हैं। ये सभी केंद्र किराये के भवनों में चल रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: भानुपल्ली-लेह रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण अभी नहीं: गोविंद
सोमवार को कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी के सवाल का लिखित जवाब देते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल ने बताया कि 656 केंद्रों में शौचालयों की सुविधा भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में 18,96,059 गैस कनेक्शन

हिमाचल में 18,96,059 गैस कनेक्शन हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना व मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के तहत 31 जुलाई, 2019 तक प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 1,20,104 गैस कनेक्शन वितरित किए गए जबकि मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के तहत 1,06,978 गैस कनेक्शन दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: आक्रोश रैली कर युकां ने किया विधानसभा का घेराव, दर्जनों कार्यकर्ता गिरफ्तार
दोनों योजनाओं में 61 हजार के करीब लोगों को गैस कनेक्शन देने बाकी हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी विधायक राजेंद्र राणा, सुखराम की ओर से पूछे गए लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। 

3 साल में एक भी दवा कंपनी नहीं हुई ब्लैक लिस्ट
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि गत तीन वर्षों में स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी दवा कंपनी को ब्लैक लिस्ट नहीं किया है। उन्होंने यह जानकारी ज्वालामुखी विधायक रमेश ध्वाला की ओर से पूछे गए लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि जो कंपनी ब्लैक लिस्ट होती है उससे दवाओं की खरीद नहीं की जा सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें