सीएम ने कहा कि जून महीने में इन्वेस्टर मीट की तैयारियों के बीच यह एमओयू साइनिंग सेरेमनी आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने हिमाचल को औद्योगिक पैकेज दिया, केवल उसी समय बड़ी संख्या में हिमाचल में उद्योग आए।
सीएम ने हिमाचल से उद्योगों के पलायन की बात से इंकार किया। उन्होंने कहा कि उद्योग जा नहीं रहे हैं, मगर यह बात सही है कि इससे पहले आ भी नहीं रहे थे।
इतने सारे निवेशकों का हिमाचल में उद्योग लगाने में दिलचस्पी दिखाना अच्छे संकेत हैं। इससे प्रदेश की आमदनी बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि मेगा इन्वेस्टर मीट के बाद हिमाचल में 85 हजार करोड़ रुपये का निवेश संभावित है।
कंपनी निवेश की राशि रोजगार/व्यक्ति
स्टील बर्ड सोलर पार्क 70 करोड़ 300
सिंबायोसिस फार्मा 25 करोड़ 150
टीवीएस मोटर्स 28 करोड़ 94
टाइम टेक 22.5 करोड़ 75
वोल्टास एनर्जी 100 करोड़ -
अलायंस इंडिया 46 करोड़ 80
डीजीएम डेवलपर्स 200 करोड़ 500
सिविल रिसॉर्ट लिमिटेड 14 करोड़ 27
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि धारा 118 को हिमाचल में नहीं छेड़ा जाएगा। हालांकि, यहां इसके तहत उद्योगपतियों को जमीन खरीदने की प्रक्रिया को सरल किया जाएगा। इसके लिए सारी मंजूरियां एक ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत ही दी जाएंगी, जिससे अगर कहीं देरी भी हो रही हो तो उसकी ठीक से मानीटरिंग हो सके।
विभाग एमओयू की संख्या निवेश की राशि रोजगार
पीएसयू 3 1115 729
उद्योग 88 5243 25457
पर्यटन, नागरिक उड्डयन 36 2810 6729
शहरी विकास 17 4331 3896
भाषा एवं संस्कृति 1 25 -
स्वास्थ्य 2 685 1100
आयुर्वेद 6 357 850
आईटी 1 10 20
परिवहन 5 2780 2130
कुल 159 17356 40911