फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: देश की सरहदों की निगहबानी के लिए तैयार 158 अग्निवीर, सुबाथू में हुई पासिंग आउट परेड

Fri, 06 Jun 2025 01:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुबाथू (सोलन)

सार

 देश के प्रति निष्ठा की शपथ लेने वाले अग्निवीरों ने शारीरिक फिटनेस, युद्ध और फील्ड क्राफ्ट, हथियारों और रणनीति के विभिन्न पहलुओं पर 31 सप्ताह का प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
सुबाथू में परेड के दाैरान बेस्ट रंगरूट को दी ट्राॅफी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

14-गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू के ऐतिहासिक सलारिया स्टेडियम में वीरवार को पासिंग आउट परेड में (बैच-5) के 158 अग्निवीर पास आउट हुए। देश के प्रति निष्ठा की शपथ लेने वाले अग्निवीरों ने शारीरिक फिटनेस, युद्ध और फील्ड क्राफ्ट, हथियारों और रणनीति के विभिन्न पहलुओं पर 31 सप्ताह का प्रशिक्षण लिया। अग्निवीर अब पहली और चौथी गोरखा राइफल्स की प्रसिद्ध गोरखा बटालियन में शामिल होंगे। 14-गोरखा प्रशिक्षण केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा ने परेड की सलामी ली।

विज्ञापन


उन्होंने संबोधन में अग्निवीरों को राष्ट्रीय और भारतीय सेना का झंडा ऊंचा रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कड़े प्रशिक्षण के बाद अब सभी जवान मुश्किल घड़ी में पराक्रम दिखाने के लिए तैयार हो चुके हैं और देश सेवा का जज्बा लिए अब यह अलग-अलग जगहों पर सेवाएं देंगे। उन्होंने भारतीय सेना में शामिल हुए 158 अग्निवीरों सहित उनके परिजनों को बधाई दी। इस दौरान ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा ने ओवर ऑल बेस्ट कंपनी के लिए रंगरूट दीपक सिंह मेहरा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। परेड के बाद पाइप बैंड का प्रदर्शन हुआ। समारोह का समापन पीटी प्रदर्शन से हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें