फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त सवारियां न बैठाने पर भड़कीं सवारियां, बसें रोकीं

Sat, 29 Jun 2019 11:23 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट/धर्मपुर/मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

बंजार हादसे के बाद अतिरिक्त यात्री बस में न बैठाने पर सरकाघाट बस स्टैंड में शुक्त्रस्वार दोपहर को सवारियां भड़क गईं। गुस्साए यात्रियों ने बस स्टैंड में खड़ी बसों को रोक दिया। हालांकि बाद में एचआरटीसी आरएम ने मौके पर पहुंचकर अतिरिक्त बसों में यात्रियों को गंतव्य को भिजवाया और मामला शांत करवाया। जानकारी के अनुसार सरकाघाट ब्राडता रूट पर चलने वाली बस में चालक और परिचालक ने अतिरिक्त यात्री नहीं बैठाए, जिस पर यात्रियों और उनके बीच बहस हो गई और मामला गरमा गया। इस बीच यात्रियों ने बसों के आगे बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


करीब एक घंटे तक प्रदर्शन जारी रहा। बाद में आरएम को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त बसों में यात्रियों को गंतव्य के लिए भेजा। गौरतलब है कि बसों में अतिरिक्त यात्री बैठाए जाने पर चालान किए जा रहे हैं। लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस वजह से अतिरिक्त सवारियां नहीं बैठाई जा रही हैं। वहींए हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकाघाट बस स्टैंड में अतिरिक्त सवारियां न बैठाने पर यात्रियों को दूसरी बसों में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें