फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाख हिदायतों के बाद भी ब्यास में पहुंच रहे सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। प्रशासन की ओर से लाख हिदायतों और कई हादसों के बावजूद सैलानियों का ब्यास में पहुंच कर सेल्फी लेने का क्रम लगातार जारी है। कुछ तस्वीरें लेने के लिए तो कुछ गर्मी होने पर ठंडक का एहसास लेने के लिए ब्यास नदी में पहुंच कर जान को जोखिम में डाल रहे हैं। हालांकि, बरसात का मौसम शुरू है और ऊपरी इलाकों में कभी भी भारी बारिश के बाद व्यास में पानी का स्तर बढ़ सकता है। सबसे अधिक हजारों की तादाद में बाहरी राज्यों से आए सैलानी ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गोबिंद सिंह दरबार में माथा टेकने के बाद मौज मस्ती के लिए ब्यास दरिया का रुख कर रहे हैं। कुछ तो परिवार सहित नदी में जाकर फोटोग्राफी कर रहे हैं, जो कभी भी महंगी पड़ सकती है। उधर, लारजी और पंडोह डैम से भी कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है, ऐसे लोग परिवार सहित अपनी जान गंवा सकते हैं। उधर, एसडीएम सदर सनी शर्मा ने कहा कि ब्यास की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर चेेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों से भी बाहर से आने वालों को नदी की ओर नहीं जाने को कहा जाता है। इसके बावजूद अगर कोई नहीं मानता है, तो जल्द ऐसे लोगों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें