फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रधान बने चांदी राम

Fri, 28 Jun 2019 11:31 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल विश्वविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के वीरवार को हुए चुनाव में चांदी राम अध्यक्ष और हेमराज भाटिया महासचिव चुने गए। विश्वविद्यालय सभागार में सुबह ग्यारह से चार बजे तक चली मतदान प्रक्रिया के बाद दोपहर बाद घोषित नतीजों में प्रधान पद पर चांदी राम 123 मत प्राप्त कर विजयी रहे।

विज्ञापन


विरोधी पैनल से मैदान में रहे चेत राम बंसल को 118 मत पड़े। उपाध्यक्ष के पद पर धर्मदास 129 मत प्राप्त कर विजेता बने। मंजीत कुमार को 110 मत पड़े। महासचिव के पद पर हेम राज भाटिया 124 मत लेकर विजयी हुए। मनमोहन सिंह को 111 मत मिले। सहसचिव पद पर अमर सिंह 124 मत और प्रतिद्वंद्वी अनिल चंदेल को 116 मत मिले। संगठन सचिव पद पर राकेश कुमार और रमेश कुमार को बराबर 120-120 मत मिले है।

प्रेस सचिव के पद पर भी आमने सामने की टक्कर में ऋषि पाल 123 मतों के साथ विजेता घोषित किए। अनिल कुमार को 112 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहे। वित्त सचिव के पद पर छोटे लाल 135 मत लेकर विजेता रहे। रघु नाथ को 102 मत मिले। चुनाव रिटर्निंग आफिसर राजीव धीमान ने चुनाव नतीजों की घोषणा की।
विज्ञापन


कांग्रेस-माकपा समर्थित उम्मीदवार रहे हावी
चतुर्थ श्रेणी एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के चुनाव में हालांकि किसी विचारधारा या पार्टी का कोई सरोकार नहीं होता। लेकिन चुनाव मैदान में कांग्रेस-माकपा समर्थित और भाजपा समर्थित के एक-एक पैनल मैदान में थे। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव संयुक्त सचिव तीनों विजयी रहे उम्मीदवार कांग्रेस-माकपा समर्थित बताए जा रहे हैं जबकि संगठन सचिव पद पर टाई हुई है। इसके अलावा इससे नीचे के प्रेस सचिव, वित्त सचिव के पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार ही विजयी रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें