फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर

Tue, 25 Jun 2019 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल विश्वविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के 27 जून को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। मैदान में दो अलग-अलग विचारधारा से संबद्ध पैनल से उतरे उम्मीदवारों की टोलियां हर शाखा में जाकर वोट मांग रही हैं। पैनल इन दोनों वर्ग के कर्मचारियों से जुड़ी मांगों के तैयार किए घोषणापत्र को वितरित कर कर्मचारी मतदाताओं को मांगें पूरी करवाने का वादा भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


संघ कार्यकारिणी के सभी सातों पदों पर आमने सामने की टक्कर है। जीत सुनिश्चित करने के लिए दोनों ही पैनल पूरी कोशिश कर रहे हैं। चुनाव के लिए तैनात किए रिटर्निंग ऑफिसर राजीव धीमान ने बताया कि 27 जून को सुबह ग्यारह बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें विवि के 303 कर्मचारी अपने मत का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन


यह उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में
पद उम्मीदवार
अध्यक्ष चांदी राम, चेत राम बंसल
उपाध्यक्ष धर्मदास, मंजीत कुमार
महासचिव हेम राज भाटिया, मनमोहन सिंह
सह सचिव अमर सिंह, अनिल चंदेल
संगठन सचिव राकेश कुमार, रमेश कुमार
प्रेस सचिव अनिल कुमार, ऋषिपाल
वित्त सचिव छोटे लाल, रघुनाथ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें