सुन्नी क्षेत्र में एक कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृत व्यक्ति की पहचान हरिराम (56) पुत्र बिहारी लाल हिमरी के तौर पर हुई है। चालक टेक चंद (32), सुखराम (65) और हीरालाल (50) का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा शनिवार शाम पौने पांच बजे के करीब हुआ।
पुलिस थाना सुन्नी में मामला दर्ज कर हादसों के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम एक कार हिमरी से बसंतपुर की तरफ जा रही थी। नौटी खड्ड के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर खड्ड में जा गिरी।
स्थानीय लोगों ने हादसा होते देख लिया और मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस को भी हादसे की सूचना मिली और सब इंस्पेक्टर जय देव शर्मा की अगुवाई मेें टीम रवाना हुई। इस बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को खड्ड से निकाला और उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल ले गए।
जहां डाक्टरों ने हरिराम को मृत घोषित करार दे दिया। वहीं, तीन अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद शिमला रेफर कर दिया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।