फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के चुनावी रंग में रंगने लगा सचिवालय परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय परिसर कर्मचारी संघ के चुनावी रंग में रंगने लगा है। चुनावी दंगल में उतरे नेताओं ने शाखा कार्यालयों में संपर्क अभियान छेड़ दिया है ताकि संघ की कमान अपने हाथों में रखी जा सके। दो साल की अवधि के बाद संघ के चुनाव कराए जा रहे हैं और बीस जून को वोटिंग होगी।
अध्यक्ष पद के लिए पांच दावेदार मैदान में हैं। अध्यक्ष संजीव शर्मा इस बार दोबारा किस्मत आजमा रहे हैं। उन्होंने अध्यक्ष पद पाने के लिए जोड़ तोड़ शुरू कर दिया है ताकि विरोधियों को मंसूबों पर पानी फेरा जा सके। दूसरी ओर शर्मा के विरोधी गुट के कर्मचारी नेता इस बार ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। इस बार अध्यक्ष बदलने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह, जगतराम वर्मा, महेश कुमार, राजेश कुमार कपिल और संजीव शर्मा में चुनावी टक्कर है। संयुक्त सचिव प्रेमचंद धर्मा पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ की कमान संभालने के लिए कर्मचारी नेताओं ने शनिवार को भी शाखाओं में जाकर वोटरों से संपर्क स्थापित किया। देखना यह है कि इस बार संघ की कमान किसी दूसरे के हाथ में आती है या फि र अध्यक्ष संजीव शर्मा के हाथों में आती है। छह पदों और नौ सदस्यों के लिए कुल 29 उम्मीदवारों में मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चानन मेहता और कमलजीत सिंह में सीधे भिड़ रहे हैं। उपाध्यक्ष पद पर प्रताप सिंह, रोहित मेहता, रमन शर्मा और आशा ठाकुर में चुनाव होगा। महासचिव पद के लिए कमल कृष्ण शर्मा, राजेंद्र सिंह और राजेश धीमान आमने सामने हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र मोहन और कुशल चंद ठाकुर में मुकाबला है। इनके अलावा दिनेश कुमार, अमर सिंह, दीपिका ठाकुर, राकेश भारद्वाज, विनोद कुमार, चुन्नी लाल, संजय कुमार, रमेश चंद, कृष्णा ठाकुर, बलदेव कुमार, रूप लाल मित्र, सोनिया मेहता और महेंद्र कुमार कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें