फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरयाल कूड़ा संयंत्र में नहीं बुझी आग, शहरवासी परेशान

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
शिमला। नगर निगम के भरयाल कूड़ा संयंत्र के पास रखे कचरे में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही। नगर निगम ने आग बुझाने के लिए पोकलैंड मशीन भी मंगा ली है। लेकिन आग बुझाने में अभी कई दिन लग जाएंगे। शहर से निकलने वाले कचरे को यहां रखा जा रहा है। यह कचरा इतना ज्यादा है कि एक पहाड़ सा बन गया है। इस कचरे में गहराई पर आग लगी है जिससे पिछले चार दिन से लगातार जहरीला धुआं निकल रहा है। आसपास के गांवों में धुआं फैला हुआ है। हवा में यह धुआं शहर में भी पहुंच गया है। शनिवार को भी दमकल, नगर निगम की टीमें आग बुझाने के काम में लगी रही। यहां के लिए 24 घंटे पानी की सप्लाई भी दी जा रही है। कर्मचारी कचरे पर पानी की बौछारें डाल रहे हैं। निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने कहा कि कचरे से निकल रहे धुएं को बंद करने के लिए प्रयास जारी है। मशीन की मदद से अब कचरे को पलटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें