फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतलुज पेयजल प्रोजेक्ट की पहली किस्त जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सतलुज वाटर प्रोजेक्ट के लिए केंद्र ने
विज्ञापन

जारी की 280 करोड़ की पहली किस्त
वर्ल्ड बैंक का है यह प्रोजेक्ट, 28 जून को खोले जाएंगे इस परियोजना के टेंडर
शिमला शहर को मिलना है 66 एमएलडी पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में 24 घंटे पानी की सप्लाई देने के लिए तैयार किए जा रहे सतलुज वाटर प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार ने 280 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।
वर्ल्ड बैंक से पैसा मिलने के बाद केंद्र ने राज्य सरकार को यह किस्त जारी की है। उधर इस प्रोजेक्ट के लिए पेयजल कंपनी ने जो आनलाइन टेंडर कॉल किए थे, उनके लिए वीरवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। 28 जून को इसके टेंडर खुलेंगे। कंपनी को उम्मीद है कि इस बार कोई कंपनी इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए आवेदन जरूर करेगी। पहले भी एक बार इस प्रोजेक्ट के टेंडर किए थे। लेकिन किसी भी कंपनी ने आवेदन नहीं किया। इसके चलते यह प्रोजेक्ट भी कई महीने और लटक गया है। हालांकि पेयजल कंपनी ने अब इच्छुक कंपनियों के अनुरोध पर गिरि और गुम्मा परियोजना को अपग्रेड करने की शर्त को प्रोेजेक्ट से हटा दिया है। ऐसे में उम्मीद है कि इस माह के अंत तक इस परियोजना का काम किसी कंपनी को अवार्ड कर दिया जाएगा। कंपनी एजीएम राजेश कश्यप ने बताया कि 280 करोड़ की पहली किस्त जारी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर को मिलना है 24 घंटे पानी
986 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के तैयार होने के बाद शिमला शहर को 24 घंटे पानी मिलेगा। परियोजना के तहत सतलुज से शिमला तक पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे रोजाना शिमला शहर को 66 एमएलडी पानी मिलने लगेगा। यह पानी शिमला शहर के अलावा साथ लगती पंचायतों के लोगों की भी प्यास बुझा सकेगा। करीब तीन साल में यह प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो जाएगा। लोगों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन पिछले चार साल से लटक रहे इस प्रोजेक्ट से अभी तक निराशा ही हाथ लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें