फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर फेस्टिवल पर भारी पड़ा भारत-द.अफ्रीका मैच का रोमांच

Wed, 05 Jun 2019 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

समर फेस्टिवल की तीसरी संध्या पर बुधवार को वर्ल्ड कप मुकाबले का रोमांच भारी पड़ गया। वर्ल्ड कप में बुधवार को भारत ने अपना पहला मुकाबला खेला। दोपहर तीन बजे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जैसे ही मैच शुरू हुआ कि रिज और मालरोड से लोगों की भीड़ छंटने लगी।

विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जगह लोग टीवी शोरूमों के बाहर जुटना शुरू हो गए। शाम को भी मैच के कारण समर फेस्टिवल के लिए कम ही भीड़ जुटी। सरकारी छुट्टी होने के कारण ज्यादातर लोगों ने घर पर मैच का आनंद उठाया।

वहीं, जो लोग फैशन शोे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए रिज मैदान पर पहुंचे, वे भी अपने मोबाइल फोन पर मैच का अपडेट लेते रहे। देर रात तक मुकाबला चला और लोग रिज पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मोबाइल पर लाइव मैच भी देखते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें