फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखों के ने मनाया 413 वां गुरु अर्जुन शहीदी दिवस

Wed, 05 Jun 2019 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब गुरु सिंह सभा शिमला द्वारा बुधवार को गुरु अर्जुन देव महाराज का 413 वां पावन शहीदी दिवस मनाया गया। शहीदी दिवस के दौरान सिख समुदाय के लोगों ने शहर के डीसी ऑफिस से शेरे पंजाब तक गुरू के जय कारा कर विशाल रैली का आयोजन किया। पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन राम बाजार, डीसी ऑफिस, लोअर बाजार, शेरे पंजाब होते हुए खेल परिसर पहुंचे। रैली के बाद गुरू द्वारा साहिब गुरू सिंह सभा के लोगों ने शहर के लोगों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया। इस दौरान शेरे पंजाब , खेल परिसर और अन्य जगह भी भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के सैंकड़ों लोगों ने भोजन ग्रहण किया।

विज्ञापन

इंदिरा गांधी खेल परिसर में गुरु सिंह सभा शिमला की ओर से दीवान सजाया गया था जिसमें सिख समुदाय के लोगों ने गुरूवाणी और अन्य प्रकार के धार्मिक गीतों का आयोजन भी किया। कार्यक्रम के दौरान कुलदीप सिंह ने भजन संध्या का आयोजन किया उन्होंने अपने भजनों से लोगों का मन मोहित कर लिया।


पंथ का किया गया प्रसार
पंथ के प्रसिद्ध प्रचारक ज्ञानी जगदेव सिंह खालसा सिख पंथ का प्रसार किया। इस दौरान जगदेव ने अर्जुन देव महाराज की मानव सेवा के लिए शहीद होने की दास्ता का भी वयांन किया। उन्होंने बताया कि अर्जुन देव महाराज हमेशा सिख और अन्य समुदाय के लोगों के लिए अपना जीवन त्यागा है। उन्होंने बिना किसी पक्षपात के लोगों को जीवन जीना सिखाया है।
विज्ञापन


गुरू की कही बातों का करेंगे कार्य: जसविंद्र
गुरुद्वारा साहिब गुरु सिंह सभा के प्रधान जसविंद्र सिंह ने बताया कि गुरू अर्जुन देव महाराज को याद कर के इनके द्वारा किये गए समाज सेवी कार्य को सभी लोगों तक पहुंचाना ही सिख समुदाय का दायित्व है। गुरू की कही हर बात अमृत है इसलिए इनके द्वारा कही गई हर बात को मनना ही हमारा परम धर्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें