फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़, बारिश में आधी रात को शहर की बत्ती गुल

Wed, 05 Jun 2019 12:34 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सोमवार देर रात चले अंधड़ के कारण शहर के कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई। शहर के हिमलैंड, कनलोग, न्यू शिमला, पंथाघाटी, नवबहार, संजौली सहित कई क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। इसी दौरान कई क्षेत्रों में अचानक हाई वोल्टेज से बिजली के उपकरण जल गए। कई घरों में बल्ब फट गए। चक्कर और शैहच में पेड़ गिरने से रात भर बिजली गुल रही। मंगलवार शाम तक भी इन इलाकों में बिजली की आपूर्ति को बहाल नहीं किया जा सका था।

विज्ञापन


चक्कर में तेज हवाओं के कारण पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया। इधर, धामी सब-डिवीजन के शैहच गांव में भी पेड़ गिरने से बिजली बोर्ड की मेन लाइन में दिक्कत आ गई। इससे गांव में रात भर बिजली की सप्लाई प्रभावित रही। बोर्ड ने दावा किया है कि जल्द ही गांव में बिजली के तारों की मरम्मत की जाएगी।

शैहच गांव में बुधवार शाम को मिलेगी बिजली सुविधा
शैहच गांव में बुधवार को बिजली की आपूर्ति सुचारु हो सकेगी। पेड़ को हटाने के लिए मंगलवार शाम तक वन विभाग की टीम लगी रही। शाम तक बिजली की सप्लाई को बहाल नहीं किया जा सका था। बिजली बोर्ड ने बुधवार तक सप्लाई बहाल करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द होगी बिजली सेवा बहाल: चांदला
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता राजेश चांदला ने बताया कि बोर्ड को पेड़ गिरने की सूचना सुबह मिली। बोर्ड ने वन विभाग को इसकी सूचना दी है।

मेन लाइन से लगाना पड़ा कट : मदन धीमान
बिजली बोर्ड के सब-डिवीजन धामी के अधिशासी अभियंता मदन धीमान ने बताया कि शैहच गांव में पेड़ गिरने से मेन लाइन बंद करनी पड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें