पहली संध्या कृतिका तनवर, अनुज शर्मा, डॉ. ममता जोशी
दूसरी संध्या नरेंद्र ठाकुर, विक्की चौहान, हेमंत शर्मा
तीसरी संध्या अमरिंदर बॉबी, सुष्मिता दास
आखिरी संध्या फरहान साबरी, मधुश्री भट्टाचार्य, गीता भारद्वाज, लोकेंद्र चौहान
कार्यक्रम देख घर जाने को एचआरटीसी की स्पेशल बसें
समर फेस्टिवल पर शहर में लोगों की सुविधा के लिए एचआरटीसी स्पेशल बसें चलाएगा। सामान्य तौर पर रात 8 बजे तक चलने वाली एचआरटीसी बसें आज से रात दस बजे तक चलेंगी। छह स्पेशल बसों का भी संचालन किया जाएगा। सर्कुलर रोड पर दो बसें क्लॉक वाइज और दो बसें एंटी क्लॉक वाइज चलाई जाएंगी। ओल्ड बस स्टैंड से छोटा शिमला, संजौली, आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार, विक्ट्री टनल ओल्ड बस स्टैंड रूट पर बसें दौड़ेंगी। इसके अलावा एक बस का संचालन ओल्ड बस स्टैंड से हिमलैंड, टालैंड, खलीनी, बीसीएस, विकास नगर, पंथाघाटी होते हुए मैहली रूट पर किया जाएगा।
दूसरी बस ओल्ड बस स्टैंड से छोटा शिमला, संजौली होते ढली रूट पर चलाई जाएगी। छह जून को समर फेस्टिवल के आखिरी दिन कार्यक्रम रात बारह बजे तक चलेगा इसलिए रात 12 बजे तक बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। ओल्ड बस स्टैंड से आईएसबीटी के लिए भी आखिरी दिन 12 बजे तक बस सेवा उपलब्ध रहेगी। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी ने बताया कि समर फेस्टिवल के मद्देनजर स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा ताकि कार्यक्रम देखने के बाद लोग बिना किसी परेशानी के घर लौट सकें।