फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशोबरा बाजार सड़क की हालत खस्ता

Sat, 01 Jun 2019 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राजधानी के पर्यटक स्थल मशोबरा बाजार की सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है। सड़क की पांच साल से टारिंग नहीं हुई है। न ही लोनिवि ने यहां कोई पैच लगाए हैं। स्थानीय लोगों ने इस सड़क के प्रति कई बार लोनिवि को सूचना दी लेकिन स्थानीय लोगों की अर्जी को लोनिवि ने ठुकरा दिया। मशोबरा स्कूल के बच्चे भी इसी सड़क से होकर जाते हैं।

विज्ञापन


सड़क की खस्ता हालत के चलते आए दिन बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क में जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। हालत यह है कि इस सड़क पर जाने से एंबुलेंस चालक भी कतराते हैं। लोगों को सामान और बीमार व्यक्ति को पीठ पर उठाकर लाना पड़ रहा है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीके भारद्वाज ने कहा कि मशोबरा बाजार की सड़क का कार्य हाल ही हुआ है। अभी तक किसी भी व्यक्ति ने यहां की शिकायत नहीं की है। अगर सड़क खराब है तो इसकी मरम्मत जल्द की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें