शिमला जिला न्यायालय बार एसोसिएशन के शुक्रवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजीव सरकेक सर्वाधिक 288 मत लेकर विजयी रहे है। चेयरमैन बेलीराम वर्मा की अध्यक्षता में बनाई चुनाव संचालन समिति में शामिल सदस्य हर्ष खन्ना और संदीप दत्ता की निगरानी में चुनावी प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव में कुल 786 मतदाता अधिवक्ताओं में से 562 मतदाताओं ने अध्यक्ष पद के लिए अपने मत का प्रयोग किया। अन्य पदों पर चुनाव पूर्व ही निर्विरोध कार्यकारिणी पदाधिकारी चुन लिए थे।
अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजयी रहे राजीव सरकेक ने 288 मतों के साथ जीत दर्ज की जबकि उनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवार नंद वर्मा को 97 जबकि निरंजन वर्मा को 175 मत मिले। दोपहर बाद साढ़े चार बजे मतों की गणना शुरू की गई। साढ़े पांच बजे अध्यक्ष पद का चुनावी नतीजा घोषित कर दिया।
बार एसोसिएशन की राजीव सरकेक की अध्यक्षता में बनी नई कार्यकारिणी में राघवेंद्र ठाकुर को सचिव जबकि अनिल नेगी को सह सचिव तथा विपुल प्रभाकर को चुनाव पूर्व ही निर्विरोध कार्यकारिणी में चुन लिया था। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी मतदाताओं का आभार जताया और बार की हर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।