फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीक ऑवर्स में नहीं होगी इलेेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। ओल्ड बस स्टैंड में बनाए गए चार्जिंग स्टेशन पर सुबह 8 से 12 और शाम 4 से 7 बजे के बीच इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग नहीं होगी। पीक ऑवर्स के दौरान चार्जिंग के लिए इलेक्ट्रिक बसें खड़ी होने से ओल्ड बस स्टैंड के एंट्री और एग्जिट प्वाइंटों पर ट्रैफिक जाम की समस्या के मद्देनजर यह व्यवस्था की है। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक की ओर से इसे लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

एचआरटीसी ने ओल्ड बस स्टैंड में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है। दो से चार बसें यहां चार्जिंग के लिए खड़ी रहती हैं। बस काउंटरों पर इलेक्ट्रिक बसें खड़ी होने से अन्य बसों के लिए जगह कम हो जाती है जिससे बस स्टैंड के एंट्री प्वाइंट से लेकर सर्कुलर रोड तक बसों की कतार लग जाती हैं। जाम की समस्या के समाधान के लिए ट्रैफिक पुलिस भी एचआरटीसी प्रबंधन को उचित प्रबंध करने का आग्रह कर चुकी है। ओल्ड बस स्टैंड परिसर में अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। ताजा बदलाव के लागू होने के बाद शहर के लोगों और मुसाफिरों को यहां लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें