फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी ने बताया, कैसे कम करें पानी बिल

Mon, 27 May 2019 10:25 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पेयजल कंपनी ने रविवार को बैनमोर वार्ड में बैठक कर लोगों को पानी के नए बिलिंग सिस्टम की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि शहर में पानी की व्यवस्था अब नगर निगम नहीं बल्कि शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड कंपनी देख रही है।

विज्ञापन


वार्ड के लोगों को बिलों की नई दरों की भी जानकारी दी गई। कंपनी के कम्युनिकेशन एक्सपर्ट साहिल शर्मा ने बताया कि 20 किलोलीटर यानी 20 हजार लीटर से कम पानी इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को सबसे कम दर से बिल जारी किया जा रहा है।

पानी की खपत जितनी ज्यादा होगी, बिल की दर भी ज्यादा रहेगी। यदि किसी भवन मालिक ने कई किरायेदार रखे हैं तो वह पानी के अतिरिक्त कनेक्शन ले सकता है। लोग लीकेज संबंधी शिकायतें कंपनी को ऑनलाइन भी कर सकते हैं। इस मौके पर पार्षद किमी सूद भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें