राजधानी के पोर्टमोर स्कूल में शनिवार को बैग फ्री डे का आयोजन किया गया। बैग फ्री डे पर आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अमरजीत सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए वर्चुअल क्लास रूम और खेल से स्वास्थ्य की ओर नाम से दो योजनाओं को शुरू किया है। कहा कि इसमें पहले अप्लाई करने वाले सौ स्कूलों को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी।
स्कूल परिसर कड़ी चावल और देसी घी में बने सीडू की खुशबू से महका रहा। दरअसल फूड स्टाल पर कड़ी, चावल, सीडू देसी घी, आईसक्रीम, कोल्डड्रिंक, चाट पापड़ी, गोल गप्पे, दही भल्ले, सनैक्स, हरियाणवी जलेबी और चॉकलेट के स्टाल लगाए थे। लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ यहां चाट पापड़ी स्टाल पर लगी थी। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया।
इसके अलावा गिलास को बॉल से डालने की गेम सबसे ज्यादा मजेदार रहीं। स्कूल प्रशासन ने छात्राओं के लिए सकाए जंपर, जंपर और अन्य प्रकार के मनोरंजन का भी प्रावधान किया था। प्रधानाचार्य नरेंद्र सूद ने बताया कि बैक फ्री डे पर कार्यक्रम से बच्चों में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन रमेश चौहान भी मौजूद रहे।