फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम 29 मई को तय करेगा शहर में येलो लाइन पार्किंग की दरें

Fri, 24 May 2019 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम की 29 मई को होने वाली मासिक बैठक में इस बार येलो लाइन पार्किंग की दरें तय हो सकती हैं। आचार संहिता हटने के बाद होने वाली इस बैठक में शहर से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर फैसला लिया जाएगा। चुनाव आचार संहिता के चलते मार्च और अप्रैल की मासिक बैठकों में जनता से जुड़ा एक भी प्रस्ताव पारित नहीं हो पाया था। ऐसे में महापौर कुसुम सदरेट की अध्यक्षता में होने वाली मासिक बैठक में निगम कई प्रस्तावों पर मुहर लगाकर जनता को राहत देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


इनमें सबसे बड़ा मुद्दा पार्किंग से जुड़ा है। नगर निगम ने कई सरकारी महकमों के साथ मिलकर शहर के लिए पार्किंग प्लान बनाया है। इसके तहत नगर निगम, एनएच और पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर येलो लाइन लगाकर लोगों को गाड़ियां खड़ी करने की सुविधा दी जाएगी। मासिक बैठक में येलो लाइन पार्किंग की दरों को निर्धारित किया जाएगा। सदन में प्रापर्टी टैक्स के साथ कूड़ा शुल्क वसूलने पर भी फैसला लिया जाएगा। नगर निगम प्रशासन सदन में इसकी प्रेजेंटेशन देने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, महापौर पहले ही इस प्रस्ताव को नकार चुकी हैं। बैठक में विकासकार्यों की समीक्षा भी की जाएगी।

अधिकारियों को लेकर हंगामे के आसार
मासिक बैठक में वार्डों में लंबित पड़े कार्यों को लेकर भी पार्षद रिपोर्ट लेंगे। नगर निगम कई नए प्रस्ताव लाने की भी तैयारी कर रहा है। इसके अलावा बैठक में निगम के अफसरों और कर्मचारियों से जुड़े सवालों पर भी हंगामा होने के आसार हैं। भाजपा पार्षद आरती चौहान ने निगम के एक अधिकारी पर गोबर ट्रक मांगने के आरोपों से जुड़े सवाल लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें