फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग चाहिए तो अब पार्षद के पास करना होगा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर के उपनगरों में स्थित 17 छोटी-बड़ी पार्किंगों में बिना किसी शुल्क गाड़ियां खड़ी कर रहे लोगों को अब इसके लिए भी फीस चुकानी पड़ेगी। यही नहीं, पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के लिए लोगों को स्थानीय पार्षद के माध्यम से आवेदन भी करना पडे़गा।
निगम प्रशासन के अनुसार शहर की इन छोटी पार्किंगों को चलाने के लिए कोई ठेकेदार नहीं मिल रहा है। कई बार इनके टेंडर किए गए लेकिन कोई आवेदन नहीं आया। ऐसे में नगर निगम को इनसे कोई कमाई नहीं हो पा रही है। खुद नगर निगम के पास भी इतना स्टाफ नहीं है जो यहां तैनात कर शुल्क वसूली की जाए। ऐसे में फैसला लिया है कि स्थानीय लोगों को पार्किंग की स्थायी सुविधा देने के लिए पार्षदों के माध्यम से यह पार्किंग चलाई जाए। यदि कोई स्थानीय निवासी इन पार्किंग में अपनी गाड़ी खड़ी करना चाहता है तो उसे स्थानीय पार्षद के पास आवेदन करना होगा। पार्षद चेक करेगा कि आवेदनकर्ता स्थानीय निवासी है या नहीं। इसके बाद निगम प्रशासन को आवेदन भेजा जाएगा। निगम नियमों के अनुसार तय शुल्क लेकर संबंधित व्यक्ति को पार्किंग की जगह अलॉट कर देगा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा, निगम को आय
अभी तक नगर निगम की इन पार्किंग में लोग मनमर्जी से गाड़ियां पार्क कर रहे हैं। कई दूसरे वार्डों के लोग भी अपनी गाड़ियां इनमें खड़ी हो रही हैं। स्थानीय लोगों को जगह नहीं मिल रही। पार्षद अब स्थानीय लोगों को इसमें प्राथमिकता देंगे। पार्किंग अलॉट होने पर संबंधित व्यक्ति को गाड़ी पार्क करने की टेंशन नहीं रहेगी। वहीं, निगम को इससे आय होगी। शुल्क न देने वालों की गाड़ियां पार्किंग से बाहर की जाएंगी।

इन पार्किंग के लिए कर सकते हैं आवेदन
कार पार्किंग खलीनी, एसडीए काम्पलेक्स कसुम्पटी, ट्टिला होटल जाखू, सामुदायिक केंद्र कैथू, जनजातीय भवन के सामने, सेक्टर दो न्यू शिमला, पंचायतीराज भवन कसुम्पटी, कालीमाता मंदिर विकासनगर पार्किंग में जगह बुक करवाने के लिए लोग आवेदन कर सकते हैं। इनके अलावा रोडसाइड पार्किंग में दोपहिया वाहनों के लिए रिवोली रोड, पुलिस लाइन कैथू, ताराहॉल से कालीबाड़ी, चौड़ा मैदान, जेसीबी स्कूल न्यू शिमला, लांबा क्वार्टर टूटीकंडी, बैमलोई, यूएस क्लब की पार्किंग भी अब पार्षदों को आवेदन देकर अपनी गाड़ी के लिए बुक करवाई जा सकती है।
विज्ञापन


छोटी पार्किंग के लिए नई व्यवस्था
कई छोटी पार्किंग के लिए ठेकेदार न मिलने से अब इन्हें नई व्यवस्था के तहत चलाया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को फायदा होगा। लोग पार्किंग के लिए पार्षद के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
-पंकज राय, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें