फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के आगमन पर अनाडेल से छराबड़ा तक की सड़कें सील

Mon, 29 Oct 2018 11:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

महामहिम राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सोमवार से राजधानी की सड़काें पर आम लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। राष्ट्रपति के एक दिन के आगमन के दौरान शहर की करीब आधा दर्जन सड़कें पूरी तरह से सील रहेंगी। यह फैसला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से लिया है।

विज्ञापन


सोमवार देर शाम राष्ट्रपति का काफिला सड़क के रास्ते अनाडेल से छराबड़ा के लिए रवाना होगा। इसके बाद मंगलवार सुबह राष्ट्रपति अपने काफिले के साथ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा में राष्ट्रपति के काफिले में करीब पंद्रह गाड़ियां शामिल रहेंगी।

इस दौरान शहर की सड़कों पर नाकाबंदी भी होगी। पुलिस के मुताबिक राष्ट्रपति का काफिला करीब आधे से पौने घंटे में राष्ट्रपति आवास (द रिट्रीट) तक पहुंचेगा। राष्ट्रपति के आगमन से करीब आधे घंटे पहले अनाडेल से छराबड़ा तक की सभी सड़कें आम लोगाें के लिए आवाजाही के लिए बंद रहेंगी।
विज्ञापन


इस दौरान कनेडी चौक, विधानसभा, सीटीओ, रिज, लिफ्ट से गवर्नर हाउस होते हुए नवबहार चौक पहुंचेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति के नवबहार क्रॉस करने तक ओल्ड बस स्टैंड से संजौली जाने वाली गाड़ियों को नवबहार के पास रोका जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति संजौली चौक से ढली के लिए रवाना होंगे, जहां पर लक्कड़ बाजार से संजौली आने वाली गाड़ियों को रोका जाएगा।

इसके बाद जैसे ही महामहिम ढली से छराबड़ा के लिए रवाना होंगे, इससे पहले पुलिस भट्ठाकुफर से ढली और मशोबरा से ढली आने वाली गाड़ियां के लिए सड़क पर आवाजाही करना पूरी तरह से प्रतिबंध होगा। यहीं नहीं, इस दौरान आम लोगों को भी पैदल आवाजाही करने में रुकावट होगी।

मंगलवार सुबह राष्ट्रपति छराबड़ा-ढली-संजौली से होते हुए नवबहार पहुंचेंगे। इसके बाद नवबहार से मुख्यमंत्री निवास-लिफ्ट-रिज-सीटीओ-विधानसभा-चौड़ा मैदान-एडवांस स्टडीज-आईटीआई- समरहिल चौक से होते हुए विश्वविद्यालय आएंगे।

मालरोड पर लगाए बेरिकेड
राष्ट्रपति आगमन के दौरान आम लोगों के लिए पुलिस ने मालरोड से लिफ्ट तक बेरिकेड लगा दिए हैं। हालांकि, राष्ट्रपति के आने पर बेरिकेड के अंदर भी लोगाें को पैदल आवाजाही करने में मनाही होगी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पडे़गा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें