फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजौली में पचास लाख रुपये से जल्द बनेगा खेल स्टेडियम

Wed, 10 Oct 2018 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के युवाओं को जल्द ही संजौली में खेल स्टेडियम की सुविधा मिल जाएगी। नगर निगम इंजनघर वार्ड में स्थित एसपीएम मैदान को विकसित करने जा रहा है। इस पर 50 लाख रुपये खर्च होंगे। वर्तमान में इस पूरे क्षेत्र में एक ही मैदान है। लेकिन वह भी खस्ता हालत में है।

विज्ञापन


ऊबड़ खाबड़ इस मैदान के चारों ओर जालियां तक नहीं हैं। अब नगर निगम इस मैदान को समतल कर जालियां लगवाएगा। साथ ही दर्शकों और खिलाड़ियों के बैठने के लिए भी सुविधा प्रदान की जाएगी।

मैदान परिसर में ही शौचालयों की भी सुविधा दी जाएगी। निगम अगले साल तक इस मैदान का काम पूरा करने का दावा कर रहा है। मैदान को विकसित करने के लिए खेल विभाग ने करीब दो साल पहले पैसा जारी किया था। निगम ने इस काम का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा है।
विज्ञापन


लेकिन दो साल तक विभाग ने यहां काम ही शुरू नहीं किया। वार्ड पार्षद आरती चौहान ने सदन में मामला उठाया और विभाग से पैसा वापस लेने की मांग की। अब पैसा वापस मिल चुका है। ऐसे में निगम ने भी खुद ही यहां स्टेडियम बनाने का फैसला लिया है।

पैसा आ चुका है जल्द शुरू करेंगे काम
नगर निगम को लोक निर्माण विभाग से पैसा मिल चुका है। हम खुद यहां स्टेडियम बनाएंगे। मैदान बनने से यहां कई खेल गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। - आरती चौहान, पार्षद इंजनघर वार्ड

शहर में एक भी खेल मैदान नहीं
शहर में युवाओं के लिए एक भी बड़े खेल मैदान की सुविधा नहीं है। मैदान न होने से बच्चों को गलियों, सड़कों पर ही खेलना पड़ रहा है। ज्यादातर मैदान निजी स्कूलों के पास हैं जहां कोई मैच खेलने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है या फिर किराया चुकाना पड़ता है। समरहिल मैदान के लिए एचपीयू से जबकि भराड़ी मैदान के लिए पुलिस से अनुमति लेनी पड़ती है।

इंदिरा गांधी खेल परिसर में इंडोर गेम्स की सुविधा है लेकिन यह सबके लिए नहीं है। सरकार नशे से बचने के लिए खेलों को बढ़ावा देने का दावा तो करती है। लेकिन शहर के भीतर एक भी ऐसा मैदान नहीं बना सकी जहां युवा बिना किसी रोकटोक और पैसा दिए अपनी प्रतिभा निखार सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें