मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। वीरवार रात कमरऊ तहसील के कमरऊ मुनाना गांव के कमलेश शर्मा और गुमान सिंह शर्मा के घर की दीवार ढह गई है, जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं मकान को भी खतरा पैदा हो गया है। डंगा ढह जाने के करण उनकी फसल भी नष्ट हुई है।
ग्रामीण मलेश शर्मा, गुमान सिंह शर्मा, वार्ड सदस्य राजेश शर्मा ने बताया कि बीते दो दिन से इलाके में भारी बरसात हुई है। कमलेश शर्मा के नवनिर्मित मकान ओर गुमान सिंह के घर के बाहर की दीवार इससे ढह गई है। इसी डंगे से होकर लोगों का रास्ता भी था, जो अब बंद हो गया है।
कमरऊ के पटवारी कमलेश चौहान ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है। राजस्व विभाग की ओर से दीवार गिरने का कोई मुआवजा नहीं दिया जाता। सुरक्षा दीवार के लिए तहसील की ओर से स्थानीय पंचायत को रिपोर्ट भेजी जाएगी।