फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: धराड़सानी फोरलेन पर कार से 151.33 ग्राम चिट्टा बरामद, सुंदरनगर में भी पकड़ी खेप

Thu, 08 Oct 2026 05:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/मंडी।

सार

 स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धराड़सानी फोरलेन सड़क पर एक कार से 151.33 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने कार में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
बिलासपुर में चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धराड़सानी फोरलेन पर एक कार से 151.33 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने कार में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार एसडीटी बिलासपुर ने धराड़सानी फोरलेन सड़क पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पंजाब नंबर की एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से 151.33 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

विज्ञापन

Trending Videos

आरोपियों की पहचान जितेंद्र सिंह (40), जोवन जीत सिंह (25), और गुरचंट सिंह (32) सभी निवासी न्यू कृपा नगर, नारायणगढ़ अमृतसर के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस थाना झंडूता में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने कहा कि पुलिस आरोपियों से बरामद नशे के स्रोत के साथ इसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहनता से जांच कर रही है। नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

सुंदरनगर क्षेत्र में में 73 ग्राम चिट्टा और 1.193 किलो चरस पकड़ी
वहीं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मंडी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 73 ग्राम चिट्टा और 1 किलो 193 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पहले मामले में धनोटू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डुगराई में एक मकान की तलाशी ली। यहां मोहम्मद ईशफाक निवासी डुगराई के कब्जे से 73 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरी कार्रवाई में सुंदरनगर पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान गुजरात नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार को जांच के लिए रोका। कार में सवार अहमदाबाद निवासी पार्थ ठाकुर (28), जिनल पारेख (31) और सुभाष कुछड़िया (27) के कब्जे से 1 किलो 193 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। नशे की तस्करी में इस्तेमाल कार भी कब्जे में ली गई है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के अनुसार दोनों मामलों में नशे की सप्लाई और इससे जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें