फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस में 1500 पदों पर भर्ती, युवाओं को मिली बड़ी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस में होने वाले 1500 कांस्टेबलों की भर्ती में इस बार बारहवीं की परीक्षा दे रहे युवाओं को भी मौका मिलेगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद गृह विभाग के फाइल पुलिस मुख्यालय को लौटाते ही अधिकारी हरकत में आ गए हैं।
विज्ञापन


बारहवीं की पढ़ाई कर रहे युवाओं को भी भर्ती की लिखित परीक्षा में बैठने देने के लिए अधिकारियों ने भर्ती नियमों में जरूरी बदलाव करने की कवायद शुरू कर दी है। अधिकारी इस बात पर फोकस कर रहे हैं कि जुलाई तक भर्ती से जुड़ी लिखित व शारीरिक दक्षता परीक्षा जल्द से जल्द पूरी कर चयनित अभ्यर्थियों को जुलाई तक ट्रेनिंग के लिए भेजा जा सके।

14 जनवरी को कैबिनेट प्रदेश में 1500 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती की मंजूरी दे चुकी है। कैबिनेट अप्रूवल के बाद से ही बारहवीं की पढ़ाई कर रहे युवा इस भर्ती को उम्मीदों भरी निगाहों से देख रहे थे। शुक्रवार को भर्ती से जुड़ी फाइल कैबिनेट से वापस पुलिस मुख्यालय पहुंच गई।
विज्ञापन

जुलाई तक पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया

भर्ती से जुड़ी फाइल वापस पहुंचते ही पुलिस मुख्यालय के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। अधिकारियों का जोर इस बात पर है कि भर्ती से जुड़ी सारी फार्मेलिटी जल्द से जल्द पूरी कर जुलाई तक चयनित युवाओं को ट्रेनिंग के लिए भेजा जा सके।

एडीजी पुलिस मुख्यालय एपी सिद्दीकी ने बताया कि कांस्टेबलों की भर्ती के लिए भर्ती बोर्ड, भर्ती के नियमों में संभावित बदलावों तथा ट्रेनिंग सेंटरों में कैडेटों के रहने की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। पिछले साल नियमों की जटिलता की वजह से 12वीं के छात्र-छात्राएं पुलिस भर्ती नहीं दे पाए थे।

लेकिन इस साल की भर्ती में जब तक युवा भर्ती परीक्षा पास कर फिजिकल देंगे तब तक वह 12वीं की परीक्षा पास कर चुके होंगे। ऐसे में इस साल नियमों में जरूरी बदलाव किए जाएंगे ताकि 12वीं परीक्षा दे रहे युवा भी परीक्षा में बैठ सके।
विज्ञापन

आईजी ट्रेनिंग के नेतृत्व में गठित होगी कमेटी

सिपाही भर्ती के नियमों में जरूरी बदलाव करने के लिए एक कमेटी का गठन किया जा रहा है। आईजी ट्रेनिंग के नेतृत्व में गठित इस कमेटी में लीगल, फाइनेंशियल तथा ट्रेनिंग से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे, जो इस सिपाही भर्ती से जुड़े मुद्दों तथा नियमों में बदलाव करने या न करने पर अपनी रिपोर्ट डीजीपी को देंगे। इसके बाद डीजीपी की संस्तुति मिलते ही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

इन बिंदुओं पर हो रहा है विचार
सिपाही भर्ती में बारहवीं में पढ़ने वालों का छूट देने के अलावा डिस्ट्रिक्ट इंप्लाइमेंट सेल में रजिस्ट्रेशन, रिजर्व केटेगरी को ओपन सीट में भर्ती होने का मौका देने के दौरान रिजर्व श्रेणी की उम्र तथा लंबाई की छूट देने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा समिति इस पर भी विचार करेगी कि फिजिकल के दौरान दौड़ के साथ ऊंची तथा लंबी कूद को रखा जाए या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें