हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में मोटिवेटर के अनुरूप 150 श्रमिक मित्र आउटसोर्स आधार पर नियुक्त किए जाएंगे। बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ेगा। यह जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने शिमला में बोर्ड की 51वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। कामगारों को सुविधा देने के लिए कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और सोलन में मॉडल कल्याण योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार लेबर चौक बनाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में गैर सरकारी सदस्य रविंद्र सिंह रवि, भूपेंद्र सिंह, जेसी चौहान, प्रदीप कुमार, विशेष सचिव वित्त विजय वर्धन, सचिव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार और अतिरिक्त सचिव विधि आरएस तोमर उपस्थित रहे।